होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आरसेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी चर्चित गौड़

आरसेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी चर्चित गौड़

8:35 PM, Jun 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

आरसेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी चर्चित गौड़
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने पर जोर, सफलता की कहानियों के दस्तावेजीकरण के निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति (डीएलआरएस) की वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम बैठक एवं आरसेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आरसेटी द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ सकें।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आरसेटी में संचालित सभी प्रशिक्षण बैचों की नियमित निगरानी की जाए।

प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र का प्रतिदिन फोटोग्राफ लिया जाए तथा प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति का अद्यतन अभिलेख सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि पोस्ट प्रोग्राम रिपोर्ट (पीपीआर) में प्रशिक्षणार्थियों के मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं, जिससे प्रशिक्षण के बाद उनकी प्रगति का प्रभावी अनुश्रवण किया जा सके।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरसेटी से प्रशिक्षित युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सहित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्हें उद्यमिता एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर सफलता हासिल करने वाले युवाओं की प्रेरणादायक कहानियों का फोटो एवं वीडियो के माध्यम से दस्तावेजीकरण किया जाए। इससे अन्य युवाओं को भी प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी तथा योजनाओं की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जा सकेगा।बैठक में एनआरएलएम के सहयोग से जेल बंदियों के लिए कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने, वन जीपी-वन बीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सूचना समय से संबंधित विभागों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, जीएम डीआईसी विनोद कुमार चौधरी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions