AI का दौर : अब मोबाइल वाला हर इंसान “डिजिटल कलाकार” है - संपादकीय
फोटो, पोस्टर और वायरल कंटेंट बनाने की नई क्रांति | क्या आप पीछे छूट रहे हैं?
tech desk
10:39 AM, May 9, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Ashish Gupta

Demo Image : AI Generated (Sonprabhat News)
Son Prabhat Tech Editorial : आशीष गुप्ता | संपादकीय – Son Prabhat Tech Column
कभी गांव की दीवारों पर हाथ से पोस्टर लिखे जाते थे… फिर कंप्यूटर आया… Photoshop आया… और अब… एक ऐसा दौर आ गया है जहां सिर्फ एक लाइन लिखकर लोग ऐसी तस्वीरें बना रहे हैं जिन्हें देखकर लगता है मानो किसी बड़े फिल्म स्टूडियो ने डिजाइन किया हो।
आज “Artificial Intelligence” यानी AI सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं रहा… यह अब रोजगार, पहचान, वायरल होने का हथियार और कई लोगों के लिए डिजिटल क्रांति बन चुका है। कल तक जो लड़का गांव की दुकान पर मोबाइल रिचार्ज करता था… आज वही Instagram पर “AI Creator” बनकर लाखों Views ले रहा है। जो लड़की सिर्फ WhatsApp Status लगाती थी… वो अब AI Poster Design से Online Clients पकड़ रही है। और सबसे बड़ी बात — अब आपको Designer बनने के लिए Photoshop सीखने की जरूरत नहीं… बस “सही Prompt” लिखना आना चाहिए।
AI ने सबसे पहले किसे बदला?
सबसे पहले AI ने बदला है —Social Media Influencers, YouTubers, News Portals, छोटे दुकानदारों, Students कोऔर यहां तक कि… “Cringe Reel Creators” को भी। आज Instagram खोलिए… हर दूसरी Reel में “AI Photo”, “AI Voice”, “AI Poster”, “AI Cinematic Video” दिखाई देगा। कोई खुद को राजा बना रहा है, कोई महाभारत का योद्धा, कोई खुद को Anime Character बना रहा, तो कोई “UP वाला Sigma Boy” बनकर वायरल हो रहा है।
सच कहें तो… AI ने अब “Creative होने” का लोकतंत्र बना दिया है। अब बड़ा शहर जरूरी नहीं…एक अच्छा मोबाइल और थोड़ा दिमाग काफी है। लेकिन असली सवाल है —
विज्ञापन
AI का सही इस्तेमाल कैसे करें?
क्योंकि… AI सिर्फ खिलौना नहीं है। यह वही चीज है जो किसी को “Creator” बना सकती है…और किसी को “Copy-Paste वाला Cringe पेज” भी। सबसे पहले समझिए -
Prompt क्या होता है?
AI प्रयोग करने में आपकी “भाषा” ही आपकी “ताकत” है। जैसे गांव में अगर आप हलवाई से सिर्फ बोल दें — “कुछ मीठा बना दो…” तो शायद सामान्य मिठाई मिले। लेकिन अगर बोलें — “घी वाला गरम जलेबी बनाइए, ऊपर हल्का केसर और कुरकुरापन चाहिए…” तो Result अलग होगा। ठीक वैसे ही AI में होता है।
Viral Prompt का देसी फॉर्मूला
विज्ञापन
“क्या बनाना है + कैसा दिखना है + कौन सा मूड चाहिए।
आइए एक उदाहरण से समझते है: अपने जिले सोनभद्र से ही संबंधित एक उदाहरण लेते हैं। “सोनभद्र की बारिश वाली सड़क, cinematic lighting, emotional mood, ultra realistic, DSLR quality, Hindi news thumbnail style.” या “Indian village boy standing near tractor, sunset lighting, motivational poster, realistic AI art.”
इस कमांड में हमने अपनी इच्छा जाहिर की इसके बाद आपको रिजल्ट जो मिलेगा आप आवश्यकतानुसार और संशोधन कर सकते हैं। हालांकि अगर आपके पास प्रीमियम फीचर ए आई का नहीं है तो आप एक दिन में लिमिटेड रिजल्ट ही जेनरेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें
कौन-कौन से AI Tools अभी ट्रेंड में हैं?
आज सबसे ज्यादा चर्चा इन प्लेटफॉर्म्स की हो रही है: ChatGPT, Google Gemini, Canva AI, Adobe Firefly, Leonardo AI इनसे आप: Poster, YouTube Thumbnail, Instagram Reel Cover, Political Banner, School Event Design, Festival Poster, AI Photo सब कुछ बना सकते हैं।
Influencers के लिए सबसे जरूरी सलाह
विज्ञापन
आजकल सबसे बड़ी गलती लोग क्या कर रहे हैं? हर Trend Copy कर रहे हैं। हर Reel में वही sad music। हर फोटो में fake six pack। हर पोस्टर में fire और lightning। भाई… अगर सब वही करेंगे तो पहचान कैसे बनेगी?
याद रखिए: “Trend Follow करो… लेकिन अपनी मिट्टी अपना नेचर और आपकी खुद की क्रिएटिविटी मत छोड़ो।”
AI में सबसे ज्यादा क्या वायरल हो रहा है?
आजकल ये चीजें सबसे ज्यादा Views ले रही हैं: Cinematic Village Life, Desi Emotional Posters, Mythological AI Art, Political AI Posters, Ghibli Style Images, AI News Thumbnail, Horror + Dark Theme Reels, “Before vs After AI Transformation”
Common People AI से पैसे कैसे कमा सकते हैं?
विज्ञापन
आज गांव का लड़का भी ये काम करके कमाई कर सकता है: Poster Designing, Thumbnail Making, AI Photo Editing, Instagram Page Management, Political Banner Design, YouTube Branding, Local Business Promotion कई लोग सिर्फ Canva और ChatGPT से महीने के 20-30 हजार रुपये तक कमा रहे हैं।
लेकिन खतरा भी है…
AI जितना ताकतवर है… उतना खतरनाक भी हो सकता है। Fake Photo मत बनाइए, किसी की गलत Image वायरल मत कीजिए, News Thumbnail में झूठी तस्वीर मत लगाइए, Copyright Images चोरी मत कीजिए। क्योंकि Viral होने और विश्वसनीय बनने में फर्क होता है।
याद रखिए…
कलम से लिखने वाले लेखक कभी खत्म नहीं हुए… बस माध्यम बदल गया।आज “Prompt” भी एक नई कलम है।और AI… उस कलम का नया कागज। जो लोग समय के साथ सीखेंगे, वही आगे बढ़ेंगे। बाकी लोग सिर्फ Reels देखते रह जाएंगे।






