महिलाओं के सशक्तिकरण एवं न्यू इनोवेशन के लिए हर संभव सहयोग: - राधा सिंह
सुप्रसिद्ध फैशन डिजाइनर अनामिका (aura by anamika) के परिधानों की श्रृंखला अब विंध्य नगर बैढ़न में उपलब्ध... आज दिनांक 11 मार्च को देश की जानी मानी फैशन डिजाइनर अनामिका सिंह जो कि ( aura by anamika) के नाम से एक जाना पहचाना नाम है के भव्य शो रूम का उद्घाटन माननीया श्री मती राधा सिंह राज्य मंत्री म प्र शासन ने फीता काटकर किया!! इस अवसर पर आपने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, आज हमारी सिंगरौली की बेटी अनामिका ने अपने हुनर से फैशन एंड डिजाइन के क्षेत्र में एक अपनी अलग पहचान बनाई है, aura by anamika अब देश का जाना पहचाना नाम बन चुका है, मुझे अपने क्षेत्र की इस बेटी पर गर्व है,
9:07 PM, Mar 11, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

बताते चले aura by anamika के ब्रांडेड परिधानों का प्रथम शो रूम प्रदेश की राजधानी भोपाल में संचालित हुआ, जिसे ग्राहकों द्वारा काफी सराहा गया, एक वार्ता में श्री मती अनामिका ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मेरा स्वप्न था कि अपने डिजाइन परिधानों को अपने शहर के प्रिय ग्राहकों को भी उपलब्ध कराया जाए अतएव आज इस स्वप्न को साकार करते हुए विंध्य नगर स्थित फैशन फ्यूजन शॉप एन शॉप पर उपलब्ध कराया जा रहा है,
विज्ञापन
यह भी पढ़ें

नए परिधानों का कलेक्शन एक नए और पुरातन सोच द्वारा निर्मित है, जहां एक ओर इनमें राजशाही परिधानो की झलक दिखती है वही आधुनिक परिधानों की झलक!! यहां आपको उचित कीमत पर इस सुप्रसिद्ध ब्रांड के नए कलेक्शन उपलब्ध रहेंगे!! इस शुभ अवसर पर समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने सभी आमंत्रित जनों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ब्रांड के परिधानों की मांग अन्य बड़े शहरों से भी आ रही है, अतएव अन्य शहरों में भी शॉप एन शॉप पर यह ब्रांड उपलब्ध कराने की योजना है!! इस शुभ अवसर पर श्री सुंदर लाल शाह जी (भाजपा जिलाध्यक्ष) रवींद्र चौबे जी (, वरिष्ठ भाजपा नेता) प्रवीण सिंह चौहान ( शहर अध्यक्ष कांग्रेस) अमित द्विवेदी ( पूर्व प्रदेश मंत्री कांग्रेस)राजेंद्र सिंह परमार (जिला अध्यक्ष युवा भाजपा) डॉ बद्री सिंह, ऊषा सिंह, अमर सिंह, नागेन्द्र सिंह, दधी लालसिंह, माला सिंह( संचालिका जायका होटल) अमित सिंह परिहार, लाल प्रमोद सिंह, विक्की गोयनका (v2 मॉल के संचालक) गौरव सिंह अभिषेक सिंह( संचालक फैशन फ्यूजन) डिंपल सिंह, आकांक्षा सिंह, सुमन सिंह, सुधा सिंह, शालू सिंह, अंजना सिंह, किरण सिंह, धीनू सिंह, निधि सिंह, रश्मि द्विवेदी, रेखा सिंह, ऊषा सिंह, एवं पत्रकार बंधुओं की सम्मानित उपस्थित रही!!