ए आई में भारत की भूमिका पर "प्रदर्शनी " का आयोजन,भारत का दबदबा के साथ कदम मिलाकर चलने कों तैयार छात्र
प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, रक्षा अनुसंधान एवं कंप्यूटर ए आई में भारत की भूमिका पर "प्रदर्शनी " का आयोजन किया , विश्व में ए आई तकनीक में बढ़ रहे भारत का दबदबा के साथ कदम मिलाकर चलने कों तैयार छात्र
8:43 PM, Apr 18, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी

सोनभद्र:दुद्धी सोनभद्र विकासखण्ड अन्तर्गत मल्देवा में शनिवार कों प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल दुद्धी विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छ भारत,विकसित भारत, उन्नत भारत, ग्लोबली - विज्ञान, रक्षा अनुसंधान एवं विश्व में भारत की ए आई की तकनीक में बढ़ते प्रभाव के साथ कदम मिलाकर चलने के दृष्टिगत जन जागरूकता हेतु विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि स्वरूप अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल, ग्राम प्रधान सीता जायसवाल, सर्वेश कुमार सिंह, विजय कुमार यादव (उप प्रबंधक गणेश दत्त आईटीआई ) द्वारा छात्र-छात्राओं के प्रदर्शित आकर्षक खगोल विज्ञान, शरीर में कार्यरत अंगों की भूमिका, जीवन में प्रकृति की महत्वपूर्ण भूमिका के दृष्टिगत पेड़ पौधों की उपयोगिता, ए आई तकनीक द्वारा मनुष्य के बीच बढ़ते नए आयाम का अवलोकन अतिथि एवं विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर लवकुश प्रजापति, डॉक्टर जयवर्धन प्रजापति, डॉ प्रीति प्रजापति व प्रिंसिपल यशस्वी कपूर, प्रभु नारायण बलवंत यादव, सुशांत क्षेत्री, सब स्टीन सुब्बा, रेशमा सुब्बा, राबर्ट ब्रुस, मोनिका सिंह मेराडोना, सुप्रिया पांडे, सुप्रिया गुप्ता, राहुल गुरुंग, हिना खान, श्रुति पाण्डेय आदि द्वारा उक्त की मौजूदगी में किया गया. विद्यालय कर्मी मौजूद रहें।
यह भी पढ़ें






