बिजली के तार से शार्ट सर्किट चाय पान के गुमती में लगा आग चार लोग घायल
(अनिल कुमार अग्रहरि)डाला सोनभद्र
sonbhadra
7:26 PM, Mar 8, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

(अनिल कुमार अग्रहरि)डाला सोनभद्र
।चोपन थाना क्षेत्र के अम्मा टोला में बीती रात को बिजली के तार से हुई चाय पान के गुमती में शॉर्ट सर्किट के कारण सिलेंडर में लगी आग, सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, जिसमें कुल चार घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर , और तीन लोगों को हल्का फुल्का चोट आई

विज्ञापन
यह भी पढ़ें
मिली जानकारी के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के अम्मा टोला में स्थित चाय पान की गुमती में बीते शनिवार की रात को लगभग डेढ़ बजे बिजली के तार से हुई शार्ट सर्किट होने पर गुमती में रखा हुआ सिलेंडर में आग लग गई और धू धू कर आग जलते हुए सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिसमें कमलापति केवट उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र शिवशंकर, शुभम् उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्र राम प्रसाद,शम्भावती उम्र लगभग 48 वर्ष पत्नी राम प्रसाद,बसंत उम्र लगभग 42 वर्ष पुत्र रामबली कुल चार लोग घायल हो गए वहीं स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 नम्बर पुलिस व ऐम्बुलेंस को सूचना दी गई वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 नम्बर पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से सभी घायलों को ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने कमलापति केवट की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं बचे तीन घायलों को उपचार के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया वापस घर चलें गए जो रिश्ते में भाई पटीदार है।






