वैरायटी बाजार के दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
वैरायटी बाजार के दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, घोरावल थाना क्षेत्र का मामला, मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी
8:52 PM, Apr 10, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: सोन प्रभात लाइव

दुकान में आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी
घोरावल (सोनभद्र): घोरावल नगर के पानी टंकी के पास एक दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। रॉवर्ट्सगंज क्षेत्र के रहने वाले शिव शंकर चतुर्वेदी ने घोरावल नगर के सिरसाई मार्ग पर किराए की एक दुकान कर रखी थी। बताया गया कि अभी लगभग दो माह पहले ही जय मां शारदा वैरायटी बाजार के नाम से दुकान खोली गई थी। उस दुकान मे कपड़ा, बर्तन, चप्पल- जूता, घड़ी, प्लास्टिक सामग्री, गिफ्ट सामग्री समेत कई अन्य प्रकार के सामानों की बिक्री का सामान था जोकि पूरी तरह से जल गया। गुरुवार की रात लगभग साढ़े दस बजे अचानक दुकान में आग की लपटें दिखाई पड़ने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। तुरंत लोगों ने पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर में दमकल मौके पर पहुंचा और आग को बुझाने लगा लेकिन तब तक सब कुछ जल कर खत्म हो चुका था। संयोग से आसपास के कुछ दुकानदारों के दुकान व गोदाम भी बच गए। शार्ट सर्किट से घटना घटित होने का कयास लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें






