होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सागोबाध में अग्निकांड का कहर: रातों-रात राख हुआ जायसवाल परिवार का आशियाना

बभनी थाना क्षेत्र के सागोबाध गांव में बीती रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। आग इतनी विकराल थी कि एक परिवार की वर्षों की मेहनत कुछ ही घंटों में जलकर राख हो गई।

सोनभद्र

5:17 PM, Apr 4, 2026

Share:

Edited by: Admin

, Reported By: नरेश गुप्ता

सागोबाध में अग्निकांड का कहर: रातों-रात राख हुआ जायसवाल परिवार का आशियाना
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

बभनी / सोनभद्र:

बभनी थाना क्षेत्र के सागोबाध गांव में बीती रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। आग इतनी विकराल थी कि एक परिवार की वर्षों की मेहनत कुछ ही घंटों में जलकर राख हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शौनक जायसवाल (पुत्र कृष्ण लाल) के घर में रात करीब 1:00 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

पांच घंटे तक चला राहत और बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 सेवा और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

सब कुछ जलकर हुआ खाक

इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवार का पूरा घर जलकर राख हो गया। घर में रखा अनाज, खाद्य सामग्री, कपड़े, बिस्तर और दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। अब परिवार के सामने सिर छुपाने तक की जगह नहीं बची है और दो वक्त की रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है।

जनहानि टली, पर जीवनभर का नुकसान

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक रूप से परिवार पूरी तरह टूट चुका है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions