होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख.

सोनभद्र | सोनप्रभात / संवाददाता: वेदव्यास सिंह मौर्य

sonbhadra

1:17 PM, Jan 6, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख.
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र | सोनप्रभात / संवाददाता: वेदव्यास सिंह मौर्य

सोनभद्र जिले के विकास खंड नगवां अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री में सोमवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक परिवार की हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

Image

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पड़री निवासी रामजग पुत्र स्वर्गीय बेचन मौर्य की जमीन पर बने मकान में वे अपने पूरे परिवार के साथ निवास करते हैं। सोमवार दोपहर अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को लगभग 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions