संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
8:10 PM, Jul 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दो अवैध मीट दुकानों पर मुकदमा दर्ज, मानकविहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने को चला सघन अभियानसोनभद्र। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कटे फल, गन्ने के जूस, खुली मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण कर साफ-सफाई और गुणवत्ता की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रतिबंधित रसायनों का प्रयोग न करने के निर्देश दिए। विभाग ने चेतावनी दी कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इसी क्रम में ग्राम कचनरवा (थाना कोन) स्थित दो अवैध मीट दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच में बिना खाद्य पंजीकरण एवं लाइसेंस के मीट का कारोबार संचालित पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में बिना वैध अनुमति कारोबार न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान जनपद भर में निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।
यह भी पढ़ें






