रेणुकूट से चार किशोर लापता, परिजनों में मचा हड़कंप, मुकदमा दर्ज
रेणुकूट से चार किशोर लापता, परिजनों में मचा हड़कंप, मुकदमा दर्ज
9:07 AM, May 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रेणुकूट के स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित चाचा कॉलोनी से चार किशोरों के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार चाचा कॉलोनी निवासी आलोक कुमार पाल (13) पुत्र नंदू पाल, रोहित कुमार (12) पुत्र पिंटू राम, अनिकेत कुमार (16) पुत्र अनिल भारती तथा विवेक कुमार (15) पुत्र सुनील राम नौ मई की शाम घर से बिना बताए निकल गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस चौकी में सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने चारों किशोरों की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत अन्य संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।पिपरी एसओ राजेश चौबे ने बताया कि किशोरों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन किशोरों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
यह भी पढ़ें






