6 से 20 जुलाई तक मिलेगा मुफ्त राशन, 20 जुलाई को OTP से भी होगा वितरण
6 से 20 जुलाई तक मिलेगा मुफ्त राशन, 20 जुलाई को OTP से भी होगा वितरण
8:27 PM, Jul 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जुलाई 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण जनपद में 6 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने दी।उन्होंने बताया कि अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क मिलेगा, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल शामिल हैं। इसके अलावा अप्रैल, मई और जून माह के लिए प्रति कार्ड 3 किलोग्राम चीनी सशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।वहीं, पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा, जिसमें 1 किलोग्राम गेहूं और 4 किलोग्राम चावल शामिल हैं।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिन कार्डधारकों का बायोमेट्रिक सत्यापन किसी कारणवश नहीं हो पा रहा है, वे 20 जुलाई को मोबाइल OTP सत्यापन के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकेंगे।उन्होंने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की कि जिन सदस्यों की ई-केवाईसी (e-KYC) अभी तक नहीं हुई है, वे जल्द से जल्द उचित दर की दुकान पर पहुंचकर ई-केवाईसी कराएं, ताकि भविष्य में राशन वितरण का लाभ बिना किसी परेशानी के मिलता रहे।
यह भी पढ़ें






