गोवंश तस्करी मामले में गैंग लीडर गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
गोवंश तस्करी मामले में गैंग लीडर गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
8:57 PM, May 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र : जनपद सोनभद्र में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विण्ढमगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोवंश तस्करी से जुड़े गैंग के लीडर को गिरफ्तार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना विण्ढमगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 मई 2026 को बस स्टैंड विण्ढमगंज क्षेत्र से अभियुक्त दुर्गेश पाल पुत्र राजनाथ पाल निवासी ग्राम छनेहता थाना मुगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना विण्ढमगंज में मु0अ0सं0 64/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट तथा मु0अ0सं0 120/2025 के तहत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल महफूज अली तथा कांस्टेबल फिरोज अहमद शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






