होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रकों से डीजल व टायर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, तीन शातिर गिरफ्तार

रविवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी किया गया डीजल और अन्य सामान टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में छिपाकर कुछ लोग उसकी खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।

सोनभद्र

10:22 PM, Apr 26, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh

हाईवे पर ट्रकों से डीजल व टायर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, तीन शातिर गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

जनपद सोनभद्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल और स्टेपनी टायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

रविवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी किया गया डीजल और अन्य सामान टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में छिपाकर कुछ लोग उसकी खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी और तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Image

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कान्ता पटेल (45 वर्ष), प्रमोद उर्फ कातिया खरवार (20 वर्ष) और रमेश केशरी (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सभी थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के निवासी हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 15-15 लीटर के छह गैलनों में कुल 90 लीटर चोरी का डीजल, तीन ट्रकों के स्टेपनी टायर और एक ट्रक का अतिरिक्त टायर बरामद किया। इसके अलावा मोबाइल फोन और नगद धनराशि भी जब्त की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुनसान स्थानों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे और उसे स्थानीय बाजार में बेच देते थे। साथ ही, वे ट्रकों से स्टेपनी टायर चुराकर भी अवैध तरीके से बेचते थे। अभियुक्तों ने यह भी खुलासा किया कि पकड़े जाने के डर से वे कई बार पत्थरों से हमला कर मौके से फरार हो जाते थे, जिससे यह गिरोह एक खतरनाक और संगठित रूप में सक्रिय था। रमेश केशरी द्वारा चोरी के माल को सस्ते दामों में खरीदकर बाजार में महंगे दाम पर बेचने की बात भी सामने आई, जो इस पूरे अवैध नेटवर्क की कड़ी को उजागर करती है।

विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 321/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 307 और 317(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव (चौकी प्रभारी लोढ़ी), उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव (चौकी प्रभारी चुर्क), हेड कांस्टेबल मुन्ना सिंह यादव और कांस्टेबल राम सिंह यादव की अहम भूमिका रही।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions