होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

घोरावल में गणपति महोत्सव का शुभारंभ, प्राण प्रतिष्ठा के साथ गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

घोरावल (सोनभद्र): श्री महाविघ्नेश्वर पूजा समिति के तत्वाधान में कस्बे के श्री रामेश्वर रामलीला मंच व सामुदायिक शेड मे पूजन का कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। भगवान श्री गणेश, माता महालक्ष्मी और महा सरस्वती की भव्य प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा व विधि विधान से पूजन कर स्थापित किया गया।

6:17 AM, Sep 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल में गणपति महोत्सव का शुभारंभ, प्राण प्रतिष्ठा के साथ गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

घोरावल (सोनभद्र): श्री महाविघ्नेश्वर पूजा समिति के तत्वाधान में कस्बे के श्री रामेश्वर रामलीला मंच व सामुदायिक शेड मे पूजन का कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। भगवान श्री गणेश, माता महालक्ष्मी और महा सरस्वती की भव्य प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा व विधि विधान से पूजन कर स्थापित किया गया। रविवार की देर शाम पूजन प्रारंभ हुआ। रात साढ़े नौ बजे आरती विधि विधान से आचार्य हरिराम मिश्र ने अपने सहयोगियों संग कराई। रविवार की रात आरती के पश्चात हनुमान पूजन आरती भी हुआ। प्रभु की आरती के समय भक्तों से पंडाल खचाखच भरा रहा। गणपति बप्पा के जयकारे व जगत जननी माँ आदिशक्ति, देवी देवताओं की आरती व जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम संयोजक शिप्पू अग्रहरि ने बताया कि पूजन में प्रतिदिन सुबह नौ बजे तथा रात आठ बजे आरती का समय सुनिश्चित किया गया है। नगर बड़े ही आकर्षक ढंग से जगमग झालरों से सजा पटा है। दूर दराज सेेेे श्रद्धालु भक्त श्री गणेश, माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती के पूजन में शामिल होने के साथ साथ माँ विंध्यवासिनी की झांकी व महाकाल भोलेनाथ की झांकी सजावट देखने के लिए के उमड़ रहे हैं। समिति के अध्यक्ष व विहिप के विभाग मंत्री राजीव कुमार ने सभी श्रद्धालुओं को पूजन में शामिल होने की अपील की है। नगर में गणपति बप्पा की पूजा अर्चना का आयोजन रविवार की रात प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा तथा आरती पूजन कर किया गया। शुभम कुमार, अनुराग अग्रहरि, अरुण भोजवाल, राहुल साहू, अनुराग राज, जय उमर, रवि, सत्यम, राहुल तिवारी आदि लोग रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions