सहकारिता को गांव-गांव पहुंचाने का कार्य कर रही सरकार : राजेश मिश्र
सहकारिता को गांव-गांव पहुंचाने का कार्य कर रही सरकार : राजेश मिश्र
6:14 PM, Jul 31, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक रामनरेश रावत के सराहनीय कार्यकाल की मुक्तकंठ से हुई प्रशंसाजितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र-दुद्धीदुद्धी, सोनभद्र। विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की दुद्धी शाखा के मिलनसार शाखा प्रबंधक रामनरेश रावत के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर होटल ग्रीन स्टार, दुद्धी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं वक्ताओं ने उनके सराहनीय कार्यकाल, ईमानदारी, कार्यकुशलता और बैंक के विकास में दिए गए योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं बैंक के निदेशक राजेश कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार सहकारिता को गांव-गांव तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य अन्नदाता किसानों एवं काश्तकारों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।उन्होंने कहा कि दुद्धी जैसे क्षेत्र में विषम परिस्थितियों से जूझ रहे बैंक को सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक रामनरेश रावत ने अपने अथक प्रयास, समन्वय और मेहनत के बल पर नई ऊर्जा प्रदान की। उनके कार्यकाल में बैंक के कारोबार में लगभग एक वर्ष के भीतर 80 लाख रुपये तक की वृद्धि हुई, जो उनके कुशल प्रबंधन और समर्पण का प्रमाण है।राजेश मिश्र ने कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत श्री रावत को सहकार भारती से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उनके लंबे अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ सहकारिता क्षेत्र को आगे भी मिलता रहे।विशिष्ट अतिथि एवं एलडीबी बैंक के आरएम शैलेंद्र सिंह ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि समृद्धि ऋण योजना के माध्यम से महज 6 प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने कहा कि एक समय मृतप्राय स्थिति में पहुंच चुके बैंक को शाखा प्रबंधक रामनरेश रावत ने अपनी मेहनत, लगन और कार्यकुशलता के बल पर पुनः गति प्रदान की। विंध्यवासिनी प्रसाद सहित अन्य वक्ताओं ने भी श्री रावत के कार्य, व्यवहार और सेवाभाव की सराहना की।सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक रामनरेश रावत ने विदाई समारोह के आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दुद्धी सहकारिता परिवार, बैंक कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों द्वारा मिले सहयोग और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “मुझे यहां काला पानी की सजा के रूप में भेजा गया था, लेकिन मैंने निष्ठा और ईमानदारी के बल पर इस चुनौती को अवसर में बदलते हुए बैंक को आगे बढ़ाने का कार्य किया।”कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कर्मचारी संघ के महामंत्री मोहम्मद आसिफ जमाल ने किया। मुख्य अतिथि ने सहकारिता से जुड़ी विभिन्न सहयोगी संस्थाओं का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की।इस अवसर पर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, अजय कुमार मिश्र वरिष्ठ प्रबंधक, शशि भूषण सिंह शाखा अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज, मोहन प्रसाद प्रबंधक, डीसीबी के राम अचल, घनश्याम कुशवाहा, प्रमोद यादव, दिलीप तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






