अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर ‘पानी पेड़ बचाओ अभियान’ की भव्य गोष्ठी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर ‘पानी पेड़ बचाओ अभियान’ की भव्य गोष्ठी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
9:08 PM, May 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, 22 मई 2026। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पानी पेड़ बचाओ अभियान के तत्वावधान में अधिवक्ता भवन, तहसील परिसर रॉबर्ट्सगंज में एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश सिंह कुशवाहा ने की। गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, जल संकट, वृक्षों की कटाई और जैव विविधता पर बढ़ते खतरे जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।पानी पेड़ बचाओ अभियान के संयोजक पवन कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जल संरक्षण और वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने पर बल दिया।अभियान के सह-संयोजक विनीत श्रीवास्तव (एडवोकेट) ने कहा कि जैव विविधता केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जीवन का आधार है। पेड़, जल स्रोत और वन्य जीव पर्यावरण की अमूल्य धरोहर हैं, जिनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने समाज से पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।गोष्ठी का संचालन कामता प्रसाद यादव (एडवोकेट) ने किया। कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार यादव, विजय बहादुर सिंह, विमल प्रसाद सिंह, टीटू प्रसाद गुप्ता, दीप नारायण पटेल, आदर्श देव पांडेय, राजेश कुमार, नवीन कुमार पांडेय, संतोष चतुर्वेदी सहित अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं वृक्ष बचाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया तथा लोगों से जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक होने की अपील की गई।
यह भी पढ़ें






