होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बी आर डी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान में भव्य नारी शक्ति पद यात्रा का प्रदर्शन हस्ताक्षर अभियान

महिलाओं के एक ऐतिहासिक व सामाजिक बदलाव और नारी शक्ति को बढ़ावा देने के प्रति समाज की सकारात्मक पहल

duddhi

7:43 PM, Apr 17, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Jitendra Chandravanshi

बी आर डी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023  प्रचार अभियान में  भव्य नारी शक्ति पद यात्रा का प्रदर्शन हस्ताक्षर अभियान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी सोनभद्र भाऊ राव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी सोनभद्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (महिला आरक्षण) के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 10 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक एक भव्य नारी शक्ति पदयात्रा एवं नारी शक्ति हस्ताक्षर मानव श्रृंखला अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह अभियान महिलाओं के एक ऐतिहासिक व सामाजिक बदलाव और नारी शक्ति को बढ़ावा देने के प्रति समाज की सकारात्मक पहल है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी, विशिष्ट अतिथि ममता मौर्या कार्यक्रम की अध्यक्षता भाऊ राव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी के प्रभारी प्राचार्य राजेश भारती की अध्यक्षता में  हुआ।

Image

इस अभियान के प्रारम्भ में नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर दीवार अधिनियम के तहत् हस्ताक्षर कर अपनी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। तत्पश्चात नारी शक्ति वंदन अभिनंदन के तहत् छात्र- छात्राओं ने पद यात्रा महाविद्यालय से हाथों में बैनर लेकर पद यात्रा निकाली गई। वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम का संयोजन अंकिता चंद्र द्वारा किया गया। संचालन मिथिलेश कुमार गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ गीता, डॉ प्रियंका जायसवाल, अनिता गौतम, किरण यादव, मानमती यादव, विजयंती कुशवाहा ,सुनीता गुप्ता, डॉ अजय कुमार, डॉक्टर राकेश कुमार कनौजिया, डॉक्टर विवेकानंद, राजेश कुमार यादव, दिनेश चंद्र शर्मा आदि महाविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Image

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions