होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, मातृ शक्ति व संतों की प्रेरक उपस्थिति।

विंध्य नगर (सिंगरौली): 29 जनवरी — सकल आयोजन समिति के तत्वावधान में ढोती स्थित मैदान में एक विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में मातृ शक्ति सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में संत समाज, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्वान वक्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

8:50 AM, Jan 30, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, मातृ शक्ति व संतों की प्रेरक उपस्थिति।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

विंध्य नगर (सिंगरौली): 29 जनवरी — सकल आयोजन समिति के तत्वावधान में ढोती स्थित मैदान में एक विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में मातृ शक्ति सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में संत समाज, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्वान वक्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Image

कार्यक्रम में खड़िया से पधारे पूजनीय संत मदन गोपाल जी, नगर संघ चालक माननीय नागेंद्र बहादुर सिंह जी, डॉ. हेमलता चौधरी एवं वरिष्ठ कवि सुरेश गुप्त ग्वालियरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन की संयोजिका श्रीमती अनीता गुप्ता रहीं, जबकि मुख्य सहयोगी के रूप में राजेश अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वैदिक परंपरा के साथ हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा वाग्मय देवी सरस्वती, मां तुलसी, गौ माता एवं कन्या पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

Image

विज्ञापन

प्रारंभिक सत्र में संयोजिका श्रीमती अनीता गुप्ता की मंडली द्वारा श्री गणेश वंदना एवं भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालन राजेश जी एवं श्रीमती अनीता गुप्ता द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। संतों और वक्ताओं ने दिया सनातन व संस्कार का संदेश मुख्य अतिथि संत मदन गोपाल जी ने सनातन धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि यह विश्व कल्याण का मार्ग दिखाने वाला धर्म है। उन्होंने कहा कि तिलक, जनेऊ और गौ माता जैसी परंपराएं हिंदू अस्मिता की पहचान हैं, जिनसे विमुख होना चिंताजनक है। डॉ. हेमलता चौधरी ने मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि एक सफल गृहणी ही बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार, स्वास्थ्य और सही दिशा दे सकती है। उन्होंने माताओं से बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

Image

नगर संघ चालक नागेंद्र सिंह जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ का मूल उद्देश्य मानव निर्माण और व्यक्तित्व विकास है। सनातन धर्म संयम, विवेक और विश्व बंधुत्व की शिक्षा देता है, इसलिए समाज को इसके मूल तत्वों के प्रति सजग रहना चाहिए। संयुक्त परिवार और सामाजिक संतुलन पर जोर वरिष्ठ कवि सुरेश गुप्त ग्वालियरी ने संयुक्त परिवार व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भौतिकवादी युग और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से पारिवारिक रिश्तों में दूरी आ रही है। उन्होंने परिवारिक एकता और संवाद को पुनर्स्थापित करने की आवश्यकता बताई। संयोजिका अनीता गुप्ता ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि यह हिंदू सम्मेलन नवजागरण का अभियान है, जो देशभर में चलाया जा रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, गौ पूजन और बच्चों को नैतिक शिक्षा देने पर बल दिया।

विज्ञापन

Image

संजय अग्रवाल ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत एकल गीत प्रस्तुत कर वातावरण में ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी आश्रम से पधारी बहनें, श्याम भाई सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions