अंबेडकर जयंती पर भव्य महारैली 14 अप्रैल को
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा आश्रम मोड़ से शुरू होकर म्योरपुर अस्पताल तक जाएगी और पुनः वापस होकर कुंडाडीह स्कूल पर समापन होगा।
muirpur
1:50 PM, Apr 9, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Prashant Dubey

भाईचारा कमेटी सोनभद्र के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा
म्योरपुर (सोनभद्र) परम पूज्य बोधिसत्व डा भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को म्योरपुर क्षेत्र में भव्य महारैली एवं जुलूस शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में आयोजित होगा।

भाईचारा कमेटी सोनभद्र जिलाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
आयोजन की अध्यक्षता भाईचारा कमेटी सोनभद्र के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा आश्रम मोड़ से शुरू होकर म्योरपुर अस्पताल तक जाएगी और पुनः वापस होकर कुंडाडीह स्कूल पर समापन होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।






