घोरावल में गुजरात पुलिस की कार्रवाई, अवैध खनन का आरोपित गिरफ्तार
घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोहरथा मोड़ के पास से गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ गुजरात ले गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सोमवार को आशीष कुमार पुत्र रविंद्र सिंह निवासी सपही थाना घोरावल जोकि गुजरात राज्य के छोटा उदयपुर में पोकलेन मशीन चलाने का काम करता है।
7:42 PM, Sep 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोहरथा मोड़ के पास से गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ गुजरात ले गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सोमवार को आशीष कुमार पुत्र रविंद्र सिंह निवासी सपही थाना घोरावल जोकि गुजरात राज्य के छोटा उदयपुर में पोकलेन मशीन चलाने का काम करता है।
वहां थाना सनखेड़ा में पोकलेन मशीन मालिक व चालक के विरुद्ध अवैध खनन का मामला दर्ज था। जिसमे आशीष संलिप्त था और उसके विरुद्ध अवैध खनन से जुड़ा हुआ मामला दर्ज था। छापेमारी के बाद हुई कार्यवाही से वहां से वह फरार हो गया था, जिसकी तलाश में गुजरात पुलिस जुटी थी। गुजरात पुलिस को जानकारी होने पर वह सोनभद्र पहुंची और घोरावल पुलिस से संपर्क कर फरार चल रहे आरोपित आशीष को गिरफ्तार कर साथ ले गई।
यह भी पढ़ें