होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ओलावृष्टि और आंधी से किसानों पर टूटा कहर, सब्जियों की फसलें तबाह

ओलावृष्टि और आंधी से किसानों पर टूटा कहर, सब्जियों की फसलें तबाह

6:58 AM, May 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ओलावृष्टि और आंधी से किसानों पर टूटा कहर, सब्जियों की फसलें तबाह
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। रामगढ़ क्षेत्र सहित मांची, बभनी, नगवां और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शनिवार शाम करीब चार बजे मौसम ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे अन्नदाताओं के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
तेज हवाओं के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने खेतों में तैयार टमाटर, बैंगन समेत अन्य सब्जियों की फसलों को पूरी तरह नुकसान पहुंचाया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से जनजीवन भी प्रभावित रहा और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रभावित किसानों ने बताया कि खेती की बढ़ती लागत और महंगाई से वे पहले ही परेशान थे, ऐसे में इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी कमर तोड़ दी है। किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत कुछ ही देर में बर्बाद हो गई।
ग्रामीणों एवं किसानों ने जिला प्रशासन से तत्काल राजस्व टीम भेजकर नुकसान का सर्वे कराने और नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते राहत नहीं पहुंची तो किसानों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions