होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र में 06 मामलों की सुनवाई, 03 प्रकरणों में हुआ समझौता

परिवार परामर्श केंद्र में 06 मामलों की सुनवाई, 03 प्रकरणों में हुआ समझौता

5:04 PM, May 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

परिवार परामर्श केंद्र में 06 मामलों की सुनवाई, 03 प्रकरणों में हुआ समझौता
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आज कुल 06 प्रकरणों की सुनवाई की गई। प्राप्त मामलों में से 03 प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने पर सुलह-समझौता कराया गया, जिससे पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान हो सका।वहीं अन्य 03 प्रार्थना पत्रों में दोनों पक्षों को आवश्यक सुनवाई एवं वार्ता के लिए अग्रिम तिथि प्रदान की गई है।महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद और समझदारी के माध्यम से सुलझाना है। केंद्र में लगातार प्रयास किया जा रहा है कि टूटते रिश्तों को पुनः जोड़ा जा सके और परिवारों में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए दोनों पक्षों को धैर्य एवं आपसी समझ बनाए रखने की आवश्यकता है, ताकि छोटे-छोटे मतभेद बड़े विवाद का रूप न लें।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions