रेणुकूट में दो ट्रकों की आपस मे जबरदस्त टक्कर,VMart के पास हादसा, वाहन क्षतिग्रस्त, चालक केबिन में फंसा
रेणुकूट:स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के V-Mart पुलिया के समीप रविवार तड़के लगभग 2:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादशा शक्तिनगर की ओर से कोयला लेकर आ रहे एक हाईवा ट्रक और उसके पीछे चल रहे राखड़ लदे दूसरे हाईवा ट्रक में टक्कर हो गई। भीषण इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के आगे का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये है।
8:48 PM, Mar 1, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

रेणुकूट:स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के V-Mart पुलिया के समीप रविवार तड़के लगभग 2:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादशा शक्तिनगर की ओर से कोयला लेकर आ रहे एक हाईवा ट्रक और उसके पीछे चल रहे राखड़ लदे दूसरे हाईवा ट्रक में टक्कर हो गई। भीषण इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के आगे का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये है।

यह भी पढ़ें
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्तिनगर से कोयला लादकर एक हाईवा ट्रक रेणुकूट की तरफ आ रहा था। उसके पीछे राखड़ लदा दूसरा हाईवा ट्रक भी उसी दिशा में चल रहा था। दोनों वाहन चाचा लाल बहादुर कॉलोनी के आगे ढाल की ओर तेजी से बढ़ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक भारी मशीन लदा हुआ ट्रेलर आ गया। सामने से आ रहे ट्रेलर को देखकर आगे चल रहे कोयला लदे ट्रक चालक ने सावधानी बरतते हुए वाहन की रफ्तार धीमी कर किनारे से निकलने का प्रयास किया। इसी बीच, पीछे आ रहे राखड़ लदे ट्रक का चालक तेज रफ्तार के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे वाले ट्रक का टायर फट गया, जबकि पीछे वाले हाईवा ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद केबिन मे फंसे हुए चालक को बाहर निकाला गया।ट्रक दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इस दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव और चौकी प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया गया। लगभग सुबह 4.00 बजे के आसपास यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका। प्रशासन के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ है।