होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

भजन, गीत, संगीत और नृत्य के साथ इंद्रपुरी कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया होलिका उत्सव.

विंध्यनगर, बैढ़न |  Suresh Gupt 'Gwaliyari' सोन प्रभात

3:14 PM, Mar 7, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

भजन, गीत, संगीत और नृत्य के साथ इंद्रपुरी कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया होलिका उत्सव.
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

विंध्यनगर, बैढ़न |  Suresh Gupt 'Gwaliyari' सोन प्रभात

विंध्यनगर स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का पर्व बड़े ही उत्साह, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कॉलोनी के रहवासियों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए होलिका उत्सव को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत होलिका पूजन के साथ हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की। अगले दिन सजे-धजे भव्य मंडप में गीत, संगीत, नृत्य और स्व-रचित कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ रंगोत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

इस दौरान महिलाओं ने “अवध में होली खेले रघुबीरा” जैसे पारंपरिक होली गीतों पर थिरकते हुए आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को रंगमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रही श्रीमती दीप शिखा ने अपने उत्साहपूर्ण अंदाज से उपस्थित बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पुरुषों को भी नृत्य के लिए प्रेरित कर दिया। रंग, गुलाल और पानी की बौछारों के बीच पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।

विज्ञापन

Image

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानू’, वरिष्ठ अधिवक्ता ए.के. गहरवार, बैंक अधिकारी भास्कर द्विवेदी, सेवा निवृत्त अधिकारी सुखदेव मोदी, रहवासी समिति के कोषाध्यक्ष अंबिका सिंह, वरिष्ठ कवि एवं पत्रकार सुरेश गुप्त ‘ग्वालियरी’, रमेश सिंह, विजय सिंह, एस.के. सिंह और विक्रम गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके साथ ही रिलायंस, बिरला, एलएनटी तथा अन्य संस्थानों से जुड़े रहवासियों ने भी अपने गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ कवि सुरेश गुप्त ‘ग्वालियरी’ ने अपनी स्व-रचित कविताएं सुनाकर श्रोताओं से खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम का समापन स्व-रुचि भोज के साथ हुआ, जहां सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, सद्भाव व एकता का संदेश दिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions