होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

भीषण सड़क हादसा: पिकअप व कार के टक्कर में तीन की मौत,दो गंभीर रूप से घायल

Sonbhadra:म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर ग्राम किरविल ( विषघरवा )टोला के पास कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की, जिनमें एक महिला भी शामिल है, मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति कार में फंस गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

6:36 PM, Jan 25, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

भीषण सड़क हादसा: पिकअप व कार के टक्कर में तीन की मौत,दो गंभीर रूप से घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

Sonbhadra:म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर ग्राम किरविल ( विषघरवा )टोला के पास कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की, जिनमें एक महिला भी शामिल है, मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति कार में फंस गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

Image

सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों मे संजय 60 वर्ष अखिलेश 65 वर्ष हीरामती 55 वर्ष जो बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चेतवा के बताए जा रहे हैं फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है, प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को वजह माना जा रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions