रेनुकूट में नव वर्ष पर गरीबों को मिले शाल, सोनू शाह सभासद ने असहाय परिवारों में बांटे, चेहरे पर आई खुशी।
सोनभद्र/ सोन प्रभात : यू. गुप्ता / सोन प्रभात
sonbhadra
10:01 AM, Jan 3, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

सोनभद्र/ सोन प्रभात : यू. गुप्ता / सोन प्रभात
रेनुकूट में नव वर्ष 2026 पर गरीबों को सोनू शाह सभासद ने असहाय परिवारों में शाल बांटे, शाल पाकर लोगो के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। सोनू शाह सभासद ने असहाय और गरीब परिवारों को शाल का वितरण कर शीतलहर से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान की।

विज्ञापन
यह वितरण समारोह दोपहर मे आयोजित किया गया, जिसमें सोनू शाह सभासद ने स्वयं उपस्थित होकर वृद्धजनों, विधवाओं, विकलांगों और आर्थिक रूप से कमजोर नगरवासियों को शाल सौंपे। इस पहल से लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और कृतज्ञता स्पष्ट दिखाई दी।

लाभान्वित होने वालों में आशा, पिंकी, कलावती, बिंदु देवी, राधा, निर्मला देवी, उषा देवी, रिंकू देवी, सुमन देवी, सविता देवी, राधा देवी, सरस्वती देवी, पिंकी देवी, अंजली, नीतू, पन्ना देवी, प्रमिला, कमला, संगीता, पूजा, रेखा, आशा, किरण, चांदनी, चिंता, शांति, रजवंती, मनीषा, उजाला और सुनीता देवी सहित कई अन्य नगरवासी शामिल थे। कई लाभार्थियों ने शाल मिलने पर सोनू शाह सभासद के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें

इस अवसर पर सोनू शाह सभासद ने कहा कि नववर्ष का पहला दिन जहां कुछ लोगों के लिए उत्सव की शुरुआत है, वहीं दूसरों के लिए यह कठिन ठंड की लंबी रात हो सकती है। उन्होंने जोर दिया कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता कभी कम नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
इस पहल को 'शीतलहृदय' नाम दिया गया, जिसने न केवल ठंड से राहत दी बल्कि सामुदायिक एकजुटता और मानवीय संवेदना का भी प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में सोनू शाह सभासद वार्ड नंबर 5, पत्रकार संजय श्रीवास्तव, विनोद अग्रवाल, डब्लू गुप्ता, रमाशंकर केसरी उर्फ पताली भाई, समाजसेवी सर्वेश कुमार गुप्त, मंगल गुप्ता, इंद्रदेव उपाध्याय, धर्मेंद्र शर्मा बूथ अध्यक्ष, सहदेव, बाल गोविंद सोनी गुप्ता और सुभाष पटेल सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







