होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सोनभद्र में सपा ने मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती, संगोष्ठी का हुआ आयोजन.

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई।

sonebhadra

6:30 PM, Oct 31, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: संजय सिंह

सोनभद्र में सपा ने मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती, संगोष्ठी का हुआ आयोजन.

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं प्रदेश सचिव दूधनाथ पटेल उपस्थित रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दूधनाथ पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता एवं अखंडता के महान शिल्पी तथा अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की अनुपम प्रेरणा है। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय एकीकरण के साथ संविधान निर्माण की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अनुसूचित जातियों, जनजातियों, अल्पसंख्यकों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों और संरक्षण से जुड़े विषयों पर विशेष योगदान दिया। उनके आदर्श समान अवसर, सामाजिक न्याय और सभी को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देते हैं।

सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों को समान अवसर, सम्मानजनक भागीदारी और संरक्षण प्रदान करने के पक्षधर थे।

विज्ञापन

वहीं सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने हमेशा हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और लोगों को उनका हक दिलाने का कार्य किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल, गीता गौर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, विजय यादव, राधा सिंह, कुमारी मंदाकिनी पांडेय, डॉ. रवि गौड़, कुमारी निधि पांडेय, राम भरोसे सिंह पटेल, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, मोहम्मद शईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, रामप्यारे सिंह पटेल, लाल बहादुर पाल, वेदमणि शुक्ला, त्रिपुरारी गौड़, शिव कुमार सिंह, सुनील गौड़, रमेश सिंह, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, प्रशांत सिंह, राजेश विश्वकर्मा, सनी पटेल, फारूक अली जिलानी, प्रमोद अभय, विमलेश पटेल, रामेश्वर भाई पटेल, मीना देवी, शिवनारायण मौर्य, उषा कुमारी, सरदार पारब्रह्म सिंह, हिदायत उल्ला खान, गुलाब यासीन, विनीत सरोज, हरिशंकर विश्वकर्मा, कामरान खान, शाहिदा बेगम, रीता, दुर्गावती, लीलावती, तेतरी, सरंगुठली रानी, संगीता, साधू सिंह, प्रसाद पटेल, नारायण यादव, सुशीला देवी, जगत पटेल, बाबू हाशमी, धर्मदेव यादव, आनंद पटेल, ग्राम रतन प्रजापति, रमेश, लल्लू भारती, अजय कुमार साहनी, रमजान, रमेश सोनी, सुनील, रामचंद्र, वीरेंद्र, नंदकुमार, मोतीलाल, संतोष पासवान, जयप्रकाश, संतोष बैसवार, रामशंकर वर्मा, प्रदीप कनौजिया, अजीत मौर्य, परशुराम, कृपाशंकर चौहान, सत्यम पांडेय, पवन पटेल, दीपक केसरी, अजय भारती सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions