होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश.

सोनभद्र | सोन प्रभात / Sanjay Singh / Vedvyas Singh Maurya

sonbhadra

4:56 PM, Mar 13, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश.
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र | सोन प्रभात / Sanjay Singh / Vedvyas Singh Maurya

जनपद सोनभद्र में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व प्रकरण तथा अन्य पुलिस संबंधित मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Image

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट कहा कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण और तथ्यपरक जांच की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर दी जाए, ताकि उन्हें न्याय की प्रक्रिया में विश्वास बना रहे। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब या उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Image

उन्होंने कहा कि जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें तुरंत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद और पारदर्शिता को मजबूत करने का एक प्रभावी मंच है । आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन

Image

जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions