होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

साप्ताहिक परेड में एसपी ने परखा पुलिस बल का अनुशासन, 52 किलो गांजा बरामद करने वाले आरक्षी को किया सम्मानित

साप्ताहिक परेड में एसपी ने परखा पुलिस बल का अनुशासन, 52 किलो गांजा बरामद करने वाले आरक्षी को किया सम्मानित

8:31 PM, May 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

साप्ताहिक परेड में एसपी ने परखा पुलिस बल का अनुशासन, 52 किलो गांजा बरामद करने वाले आरक्षी को किया सम्मानित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट एवं अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ और टोलीवार ड्रिल कराई गई।पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 एवं विभिन्न थानों से आए वाहनों की सघन जांच करते हुए दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की कार्यशीलता का निरीक्षण किया। साथ ही वाहन चालकों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, पुलिस रेडियो मेल/रेडियो केंद्र, साइफर केंद्र, बैरक तथा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। मेस में भोजन की गुणवत्ता की जांच के साथ पुलिस कर्मियों के शस्त्र एवं बीट बुक का भी निरीक्षण किया गया।इसी क्रम में एसओजी सोनभद्र में तैनात आरक्षी अजीत यादव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बताया गया कि आरक्षी अजीत यादव ने 22 मई 2026 को त्वरित सूझबूझ और सक्रियता दिखाते हुए 52.2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके इस सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions