होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

वारदात:मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चाकू की नोक पर चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

वारदात:मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चाकू की नोक पर चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

10:40 AM, May 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar Agrahari

वारदात:मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चाकू की नोक पर चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


 सोनभद्र। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के नई बस्ती वार्ड नंबर-9 में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से चाकू की नोक पर सोने की चेन छीनने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।मिली जानकारी के अनुसार, नई बस्ती निवासी मुद्रिका सेठ की पत्नी शनिवार सुबह करीब छह बजे घर से टहलने के लिए निकली थीं। बताया जा रहा है कि जब वह नई बस्ती इलाके में चंद्रावती गोंड के घर से कुछ दूरी पर स्थित सुनसान स्थान पर पहुंचीं, तभी सफेद गमछे से चेहरा ढके एक बाइक सवार बदमाश ने उन्हें रोक लिया।आरोप है कि बदमाश ने महिला को चाकू दिखाकर डराया और उनके गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से तेजी से फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाने में लग गए। पुलिस घटना स्थल और आसपास के इलाके में जांच-पड़ताल कर रही है।चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions