अधूरी सड़क बनी हादसे की वजह, बालू लदी टीपर पलटी; चालक गंभीर घायल
अधूरी सड़क बनी हादसे की वजह, बालू लदी टीपर पलटी; चालक गंभीर घायल
8:49 PM, May 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत अंतर्गत कोटा खास टोला में शुक्रवार देर रात एक बालू लदी टीपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में टीपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे तेलगुड़वा-कोन संपर्क मार्ग पर बालू लदी एक टीपर तेलगुड़वा की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोटा खास टोला स्थित मुरहू जायसवाल के घर के पास सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कंपनी द्वारा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे मार्ग पर कहीं सड़क ऊंची तो कहीं गहरी बनी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती टीपर का एक पहिया अधूरी और गहराईयुक्त लेन में चला गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक प्रेमनाथ यादव निवासी झिरगाडंडी, थाना कोन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके हाथ की हड्डियों में गंभीर चोट आई है।घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को टीपर से बाहर निकाला और डायल-108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए चोपन अस्पताल भेजा।स्थानीय लोगों ने अधूरे सड़क निर्माण कार्य को हादसे की मुख्य वजह बताते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें






