33 केवी लाइन निर्माण कार्य के दौरान लाइनमैन झुलसा, उपचार जारी
33 केवी लाइन निर्माण कार्य के दौरान लाइनमैन झुलसा, उपचार जारी
7:05 AM, Jun 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रामगढ़ (सोनभद्र)। पसही विद्युत उपकेंद्र से पन्नूगंज विद्युत उपकेंद्र तक नई 33 केवी विद्युत लाइन बिछाने के दौरान एक लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओबरा थाना क्षेत्र के बैरपुर गांव निवासी ओमप्रकाश (32) ठेकेदार के माध्यम से विद्युत लाइन निर्माण कार्य में लगा हुआ था। सोमवार को दोपहर करीब 3:30 बजे वह बभनियांव-शिवाला गांव के बीच विद्युत खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने का कार्य कर रहा था।(son) इसी दौरान वह अचानक विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया।
विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) प्रदीप गुप्ता ने बताया कि घायल लाइनमैन ठेकेदार के माध्यम से कार्य कर रहा था। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है और विभाग मामले की जानकारी जुटा रहा है।
घटना के बाद कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत कार्यों में बरती जा रही सावधानियों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें






