महाराणा प्रताप जयंती काव्य गोष्ठी में गूंजा वीर रस, कवियों का हुआ सम्मान
महाराणा प्रताप जयंती काव्य गोष्ठी में गूंजा वीर रस, कवियों का हुआ सम्मान
5:34 PM, May 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कवियों एवं अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानसोन संगीत फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ आयोजनसोनभद्र। मेवाड़ केसरी महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर सोन संगीत फाउंडेशन की ओर से शनिवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में मातृभूमि को समर्पित भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीर रस एवं देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं ने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर तिवारी एवं समाजसेवी कमलेश सिंह खांबे द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात आयोजक सुशील मिश्रा ने भारत भारती की वंदना प्रस्तुत करते हुए देशभक्ति गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम का संयोजन कर रहे शहीद स्थल करारी प्रमुख प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने महाराणा प्रताप की वीरता, त्याग एवं स्वाभिमान पर आधारित ओजपूर्ण कविता प्रस्तुत कर पूरे सभागार को उत्साह से भर दिया। संचालन कर रहे अशोक तिवारी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।वहीं धर्मेश चौहान एडवोकेट ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता सुनाकर देश प्रेम की भावना को मुखर किया। इसके अलावा सुधाकर पांडेय, दिलीप सिंह ‘दीपक’, विवेक चतुर्वेदी एवं दयानंद दयालु ने भी वीर रस की रचनाओं के माध्यम से महाराणा प्रताप के त्याग, पराक्रम एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि कमलेश सिंह खांबे ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला, जबकि अध्यक्षता कर रहे डा. धर्मवीर तिवारी ने आशीर्वचन देकर कार्यक्रम का समापन किया।इस अवसर पर जय शंकर त्रिपाठी एडवोकेट, लालता प्रसाद मिश्र, आत्म प्रकाश तिवारी एडवोकेट, देवानन्द पांडेय एडवोकेट, राकेश दूबे एडवोकेट, फारुख अली हाश्मी, ऋषभ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






