होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रजखड़ घाटी में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित होकर पीछे लुढ़की रोडवेज बस, सिद्धिविनायक बस से टक्कर — कई यात्री घायल

दुद्धी/सोनभद्र | संवाददाता: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी (ब्यूरो चीफ)

duddhi

3:22 PM, Feb 19, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

रजखड़ घाटी में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित होकर पीछे लुढ़की रोडवेज बस, सिद्धिविनायक बस से टक्कर — कई यात्री घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी/सोनभद्र | संवाददाता: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी (ब्यूरो चीफ)

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब सवारियों से भरी एक रोडवेज बस रजखड़ घाटी के दूसरे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर तेजी से लुढ़कने लगी। पीछे की ओर जा रही बस ने उसी दौरान पीछे से आ रही सिद्धिविनायक बस को जोरदार टक्कर मार दी।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुद्धी से निकली रोडवेज बस जैसे ही रजखड़ घाटी के दूसरे मोड़ पर पहुंची, अचानक घाटी पर नियंत्रण खो बैठी और पीछे की ओर नीचे आने लगी। देखते ही देखते बस तेजी से पीछे लुढ़की और पीछे से आगे बढ़ रही सिद्धिविनायक बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिद्धिविनायक बस का शीशा चकनाचूर हो गया।

विज्ञापन

Image

यात्रियों में मची चीख-पुकार

हादसे के बाद सिद्धिविनायक बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों को चोटें आईं और वे दर्द से कराहते हुए मदद के लिए पुकारने लगे। बस में सवार उमाशंकर, सनी कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि टक्कर के बाद कुछ देर तक स्थिति बेहद भयावह हो गई थी।

विज्ञापन

उठ रहे हैं गंभीर सवाल

इस घटना के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं—

  • क्या रोडवेज बस की फिटनेस सही थी?
  • अगर बस तकनीकी रूप से ठीक थी, तो अचानक पीछे कैसे लुढ़कने लगी?
  • क्या ब्रेक सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया था?

विज्ञापन

Image

यात्रियों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में रोडवेज एवं प्राइवेट बसों का संचालन अक्सर बिना समुचित फिटनेस जांच के किया जा रहा है, जिससे आए दिन बसों के खराब होकर सड़क पर खड़े होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बसों की नियमित जांच एवं आधुनिक तकनीक से लैस वाहनों का संचालन सुनिश्चित नहीं किया गया, तो भविष्य में ऐसे हादसे और भी भयावह रूप ले सकते हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions