बड़ा हादसा: एनटीपीसी बस ट्रक से टकराई, चालक को झपकी आने से 4 घायल
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बड़ा हादसा: एनटीपीसी बस ट्रक से टकराई, चालक को झपकी आने से 4 घायल
2:02 PM, May 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रही एनटीपीसी की बस (UP 64 CT 8011) सुकृत चहलवा के पास आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में बस सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना मिलते ही सुकृत पुलिस चौकी और PRV 3098 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को एम्बुलेंस संख्या UP 32 FG 0384 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर भिजवाया, जहां सभी का इलाज जारी है।हादसे में घायल लोगविजय सिंह (57 वर्ष), पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी एनटीपीसी बीजपुरसुकांतु (52 वर्ष), पत्नी विजय सिंह, निवासी एनटीपीसीराहुल, पुत्र रामसुभग, निवासी ग्राम चेतवा, बीजपुरसोनू कुमार, पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बीजपुरपुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को संभवतः नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे के बाद कुछ देर तक वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभालते हुए यातायात को सुचारू करा दिया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा अज्ञात ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें






