चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 52 किलो गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कार व नकदी बरामद. Sonbhadra News
गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, एक कार, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है।
chopan
2:30 PM, May 15, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Anil Agrahari

Image : Sonprabhat News
जनपद सोनभद्र के थाना चोपन पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, एक कार, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस अपराध एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रही थी। इसी क्रम में 15 मई 2026 की सुबह लगभग 03:15 बजे करगरा मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन की ओर से आ रही एक डार्क मैरून रंग की टाटा मन्जा कार संख्या UP16AJ9293 को रोककर तलाशी ली गई।

Chopan Police : Sonbhadra News
विज्ञापन
तलाशी के दौरान वाहन में रखी छह बोरियों से कुल 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम प्रदीप कुमार गौतम पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गड़ेड़ियेनपुरवा, थाना एकौना, जनपद श्रावस्ती बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लेकर श्रावस्ती जा रहा था।
यह भी पढ़ें
पुलिस ने इस मामले में थाना चोपन पर मु0अ0सं0-176/2026 के तहत धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी में 06 बोरियों में रखा अवैध गांजा, टाटा मन्जा कार, 2740 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन शामिल है।
विज्ञापन
इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव, चालक वीरेन्द्र कुमार सरोज तथा कांस्टेबल मन्टू कुमार सिंह शामिल रहे।






