सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा: सवारी से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलटी, पांच घायल
Sonbhadra - Anil Agrahari - Sonprabhat News
sonbhadra
5:29 PM, Jan 17, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

Sonbhadra - Anil Agrahari - Sonprabhat News
सोनभद्र जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। तेलगुडवा से कोन की ओर जा रही सवारी से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस की स्टेयरिंग अचानक फेल हो जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ।
यह दुर्घटना चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा स्वास्थ्य केंद्र के पास हुई। हादसे में महिला समेत कुल पांच यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें
दुर्घटना के बाद बस चालक और खलासी मौके से फरार हो गए, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बस की तकनीकी खराबी को हादसे का कारण बताया जा रहा है। वहीं फरार चालक और खलासी की तलाश भी की जा रही है।






