ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
9:27 AM, Apr 20, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: संजय सिंह

चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत सहिजन कला गांव के पास आज रात्रि में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार रौप गांव का श्याम सुंदर पुत्र रामप्यारे उम्र 40 वर्ष निवासी रौप घर में किसी बात से नाराज़ होकर ट्रेन से कटने की नियत से सहिजन कला गांव के पास रेलवे लाइन पर चला गया आने वाली ट्रेन के सामने कटने की नीयत से जैसे ही गया ट्रेन के धक्के से बगल में गिर गया बगल में गिरने से सर में चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई किसी ने इसकी सूचना लोढ़ी चौकी को दी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लोढ़ी उमाशंकर यादव घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा एवं युवक के मौत की सुचना परिजनों को दी युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजन तुरंत जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंच गए
यह भी पढ़ें






