होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विवाहिता ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता ) थाना बभनी

sonbhadra

1:17 PM, Mar 14, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

विवाहिता ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता ) थाना बभनी

अंतर्गत पोखरा गांव में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, पोखरा निवासी राम प्रसाद ने थाने में लिखित सूचना दी कि उनकी पत्नी फुलेसरी देवी (उम्र करीब 30 वर्ष) ने शुक्रवार (13 मार्च 2026) की रात घर के पास स्थित एक महुआ के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की घटना के संबंध में फौती सूचना दर्ज कर ली गई है।शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions