मोबाइल विवाद के बाद विवाहिता ने कुएं में कूदकर दी जान, गांव में मचा हड़कंप
मोबाइल विवाद के बाद विवाहिता ने कुएं में कूदकर दी जान, गांव में मचा हड़कंप
8:50 PM, May 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

विंढमगंज। थाना क्षेत्र के धूमा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मोबाइल फोन को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद 25 वर्षीय विवाहिता ने कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, धूमा गांव निवासी पूजा देवी ने अपने पति अर्जुन गोंड से नया मोबाइल खरीदने की मांग की थी। पति ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कुछ दिन बाद मोबाइल खरीदने की बात कही, लेकिन इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।बताया गया कि दोपहर करीब 12 बजे विवाद के बाद पति ने उसे समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पूजा देवी शांत हो गई। वहीं दोपहर बाद जब अर्जुन घर से बाहर निकला, तभी कुछ देर बाद सूचना मिली कि पूजा देवी गांव स्थित देवी धाम के पास सरकारी कुएं में कूद गई है।महिला को कुएं में कूदता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुएं में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम लगभग छह बजे शव को कुएं से बाहर निकाला।घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें






