शादी के एक साल के भीतर विवाहिता ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम
शादी के एक साल के भीतर विवाहिता ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम
6:49 AM, Jun 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र:जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जांगर (शिवद्वार) में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, ग्राम जांगर निवासी गुंजन (22), पत्नी इन्द्रजीत यादव ने सोमवार को अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर पति ने दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा और उपचार के लिए घोरावल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद शव को घर लाकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।(सोन प्रभात लाइव) मृतका की शादी 22 मई 2025 को हुई थी। उसका मायका चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कोरी तारकपुर में है।प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक कलह को लेकर विवाद की बात सामने आई है, जिसके बाद विवाहिता द्वारा यह कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दे दी गई है। मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों के आने तथा तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी
यह भी पढ़ें






