विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
8:24 AM, Jul 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कोन। स्थानीय कस्बे में बुधवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, कोन कस्बा निवासी सुनील जौहरी की लगभग 30 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी बुधवार शाम करीब छह बजे अपने घर के अंदर फंदे से लटकी मिलीं। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने पिंकी को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी पुलिस परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। समाचार लिखे जाने तक महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
यह भी पढ़ें






