म्योरपुर: सड़क के दोनों ओर गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत, खतरनाक मोड़ बना जानलेवा.
म्योरपुर/ सोनभद्र | प्रशांत दुबे /सोन प्रभात न्यूज़
sonbhadra
8:17 PM, Feb 4, 2026
Share:
Edited by: Son Prabhat

म्योरपुर/ सोनभद्र | प्रशांत दुबे /सोन प्रभात न्यूज़
म्योरपुर विकासखंड के मुर्धवा–बीजपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत रनटोला स्थित यात्री शेड से लगभग 100 मीटर आगे बना खतरनाक मोड़ लगातार दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। सड़क के दोनों ओर बने गहरे गड्ढे , मजबूत रेलिंग का अभाव और खराब सड़क स्थिति राहगीरों व वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है।
बड़ी दुर्घटना टली, ट्रेलर फंसा गड्ढे में
बीते कुछ दिनों पूर्व इसी मोड़ पर रेलवे इंजन का लॉबी ले जा रहा एक भारी ट्रेलर सड़क किनारे बने बड़े गड्ढे में फंस गया था। गनीमत रही कि उस समय कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने सड़क की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया।

रात में बढ़ जाता है खतरा
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस मोड़ पर आए दिन छोटे-बड़े वाहन गड्ढों में गिर जाते हैं । खासकर रात के समय स्थिति और भयावह हो जाती है।
- सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं
- मोड़ पर चेतावनी संकेतक और रेलिंग का अभाव
- गड्ढों के कारण लोडेड ट्रक और ट्रेलर भी संतुलन खो बैठते हैं
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
इन कारणों से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उठाई मांग
सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे (बाबा) , दीपक, अरविंद, प्रेमप्रकाश, हीरालाल, बबई, रामजनम, राजकुमार, छोटेलाल, कमलेश सहित अन्य ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग (PWD) से मांग की है कि
- सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए
- खतरनाक मोड़ पर चौड़ीकरण और मजबूत रेलिंग लगाई जाए
- लाइट और चेतावनी बोर्ड स्थापित किए जाएं
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता।






