रेणुकूट में सर्व समाज की बैठक: जिलाध्यक्ष नंदलाल के समर्थन में एकजुटता
रेणुकूट में सर्व समाज की बैठक: जिलाध्यक्ष नंदलाल के समर्थन में एकजुटता
6:26 AM, Apr 23, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: Son prabhat live

।
सोनभद्र, रेणुकूट में सर्व समाज के प्रबुद्ध और विभिन्न वर्गों के लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सोनभद्र के भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल के समर्थन में सभी ने एक स्वर में आवाज बुलंद किया । वक्ताओं ने कहा कि "एक पिछड़ी जाति के जमीन से जुड़े नेता की छवि को धूमिल करने के लिए सुनियोजित तरीके से भ्रामक और झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिससे पूरा समाज अत्यंत आहत है। "
⚠️ पिछड़ी जाति के नेताओं को दबाने का आरोपबैठक में मौजूद पिछड़ी जाति के प्रतिनिधियों ने गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी इस समाज का कोई व्यक्ति मेहनत के बल पर संगठन में आगे बढ़ता है, तो कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा उसका मार्ग रोकने का प्रयास किया जाता है।यह सिलसिला नंदलाल के प्रथम बार जिलाध्यक्ष बनने के समय से ही शुरू हो गया था। उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनने और नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद, चंद वरिष्ठ नेताओं की शह पर इसे और हवा दी जाने लगी है।
विकास कार्यों और निष्पक्षता की सभी ने की सराहना। उपस्थित लोगों ने कहा कि जिलाध्यक्ष नंदलाल ने जिले और संगठन के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । वे बिना किसी भेदभाव के हर समाज के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं ।
🛑 भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई रोकने की साजिशबैठक में यह बड़ा मुद्दा उठा कि वर्तमान में दुद्धी और रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्रों में एक विशेष सिंडिकेट द्वारा किए गए अवैध कब्जों का खुलासा हुआ था। इस मामले में जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी स्तर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है। भू-माफियाओं के खिलाफ हो रही इसी कड़ी कार्रवाई को रुकवाने और प्रशासन को गुमराह करने के लिए जिलाध्यक्ष के खिलाफ यह पूरा षड्यंत्र रचा गया है।भाजपा संगठन और सरकार पर अटूट सभी का है भरोसाबैठक के अंत में सर्व समाज ने स्पष्ट किया कि वे जिलाध्यक्ष नंदलाल और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दूध का दूध और पानी का पानी करेगा और अपने कर्मठ जिलाध्यक्ष के साथ खड़ा रहेगा ।
यह भी पढ़ें






