होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक, नगर में ट्रैफिक सिग्नल स्थापित की मांग

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक, नगर में ट्रैफिक सिग्नल स्थापित की मांग

8:48 PM, Apr 24, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: Son prabhat live

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक, नगर में ट्रैफिक सिग्नल स्थापित की मांग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र :24 अप्रैल व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं के संदर्भ में व्यापक चर्चा की गई। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर में ट्रैफिक सिग्नल स्थापित किए जाने की अत्यंत आवश्यकता है हमारे बाजार क्षेत्र में यातायात का अत्यधिक दबाव होने के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है वर्तमान परिवेश में ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था न होने के कारण वाहन अनियंत्रित रूप से चलते हैं जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं जिससे आमजन ग्राहक एवं व्यापारी सभी प्रभावित होते हैं इससे व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है उन्होंने मांग किया कि जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए में शीतला चौक ,बढौली चौराहा, धर्मशाला चौराहा चण्डी होटल चौराहा आदि स्थानों पर शीघ्र ट्रैफिक सिग्नल स्थापित किए जायं। शर्मा ने कहा कि इन दिनों ट्रैक्टर के अप्रशिक्षित ड्राइवर जो ज्यादातर मजदूर हैं एवं ज्यादा तर लोगों के पास लाइसेंस भी नहीं है वह ट्रैक्टर चला रहे हैं कई बार विपरीत दिशा से रांग साइड होते हुए काफी स्पीड में चलते हैं जिससे प्रायः दुर्घटना की संभावना बनी रहती है कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। 

शर्मा ने कहा कि ई रिक्शा का अवस्थित तरीके से संचालन भी जाम की बड़ी वजह है शहर के ट्रैफिक व्यवस्था को जोन अथवा सेक्टर वार बांटे जाएं प्रत्येक जोन की अलग-अलग कलर कोडिंग की जाए जिससे ई-रिक्शा तयं जोन के अंदर तय रूट पर ही चलेंगे इससे बहुत कुछ जाम की समस्या का भी समाधान हो सकता है। श्री शर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक महोदय का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि नगर में ना ही पार्किंग स्थल है और ना ही ट्रांसपोर्ट नगर इस समस्या के कारण व्यापारियों को माल लोडिंग एवं अनलोडिंग करने में अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता है यदि व्यापारी सर्विस लेन में गाड़ी खड़ी करके माल उतार रहा है तो उसका चालान न किया जाए उपरोक्त समस्या का समाधान करने हेतु टी आई को निर्देशित किया गया। श्री शर्मा ने टोल प्लाजा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि टोल कर्मियों द्वारा यात्रियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया जाता है कई बार फास्ट ट्रैक में पैसा होने के बावजूद भी टोल पर गाड़ी रोक ली जाती है टोल के मौजूद कर्मचारियों द्वारा यह नहीं बताया जा सका कि आपकी फास्ट ट्रैक में कितना पैसा होने पर लो बैलेंस बतायेगा उनका कहना था कि हर बैंकों की अपनी-अपनी अलग लिमिट है इस संबंध में टोल कर्मियों को स्थिति स्पष्ट करने हेतु आदेशित किया गया। जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने कहा कि इन दोनों प्रभापुरम कॉलोनी शाम ढलते ही नसेडियों का अड्डा बन जाता है कोई भी महिलाएं लड़कियां उसे क्षेत्र से गुजरती हैं तो गुट बनाकर खड़े युवको द्वारा फबत्तियां कसी जाती है। जिससे कॉलोनी वासियों को अत्यंत सुविधा का सामना करना पड़ता है। बैठक में मुख्य रूप से कौशल शर्मा, प्रशांत जैन, शरद जायसवाल, ध धर्मराज सिंह, राजेश जायसवाल अभिषेक साहू, दिनेश सिंह, दीप सिंह पटेल, विनय जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, सहित जिले के एआरटीओ, नगर पालिका के कर्मचारी, टोल प्लाजा के कर्मचारी सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions