होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विभिन्न ट्रेनों के ठहराव व संचालन को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह को सौंपा गया ज्ञापन।

सोनभद्र / आशीष गुप्ता / सोन प्रभात

duddhi

4:34 PM, Jan 20, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

विभिन्न ट्रेनों के ठहराव व संचालन को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह को सौंपा गया ज्ञापन।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र / आशीष गुप्ता / सोन प्रभात

जनपद सोनभद्र के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी नगर एवं विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव एवं नई ट्रेनों के संचालन को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों की ओर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के संज्ञान में यह विषय लाने हेतु राज्यसभा सांसद माननीय डॉ. भीम सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

Image

विज्ञापन

ज्ञापन में वर्षों से संचालित स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873/12874) का दुद्धी नगर एवं विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बताया गया कि यह क्षेत्र चार राज्यों की सीमाओं से जुड़ा हुआ है, जहाँ से प्रतिदिन हजारों यात्री रेल यात्रा करते हैं, बावजूद इसके इस महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव न होना क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय है। इसके अतिरिक्त रांची–चोपन एक्सप्रेस का ठहराव वर्तमान में दुद्धी नगर स्टेशन पर है, किंतु विण्ढमगंज स्टेशन पर नहीं है। जनहित को देखते हुए दुद्धी की भांति विण्ढमगंज स्टेशन पर भी इस ट्रेन के ठहराव की मांग की गई।

Image

विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कोरोना काल के दौरान बारवाडीह से बरेली तक संचालित त्रिवेणी एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया था, जिससे यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में यह ट्रेन सिंगरौली से बरेली तक सीमित कर दी गई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि बंद त्रिवेणी एक्सप्रेस के स्थान पर प्रातःकाल रांची से अयोध्या धाम तक एक नई ट्रेन का संचालन किया जाए, जो दुद्धी, चोपन, प्रयागराज एवं लखनऊ होते हुए चले। साथ ही रेलवे द्वारा प्रस्तावित धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस का ठहराव भी दुद्धी नगर एवं विण्ढमगंज स्टेशन पर किए जाने की मांग जनहित में रखी गई। इस संबंध में पूर्व में अधिवक्ता संघ, व्यापारी संगठनों एवं रेल रोको संघर्ष मोर्चा द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल दुद्धी (सोनभद्र) के संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी एवं रेनुकूट से चेतना मंच सह-संयोजक उत्तर प्रदेश जितेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी ने पटना (बिहार) जाकर राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह से भेंट कर रेल संबंधी जनहित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए महाप्रबंधक, ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ईसीआर), हाजीपुर जोन को आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रसारित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस संबंध में रेलवे मंडल हाजीपुर जोन की बैठक 22 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें उक्त मांगों पर विचार किया जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions