अज्ञात बाइक की टक्कर से नमाज पढ़कर लौट रहे अधेड़ की मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
अज्ञात बाइक की टक्कर से नमाज पढ़कर लौट रहे अधेड़ की मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
8:27 PM, May 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुका परिक्षेत्र स्थित कनहरा गांव में अज्ञात बाइक की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि कनहरा गांव निवासी 58 वर्षीय शायदा हुसैन पुत्र स्वर्गीय अली मुहम्मद बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव स्थित मस्जिद से नमाज अदा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर वापस ले आए। गुरुवार देर शाम मामले की सूचना ओबरा पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, ताकि बाइक सवार की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें






