सोनभद्र दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, समीक्षा बैठकों में करेंगे शिरकत
सोनभद्र दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, समीक्षा बैठकों में करेंगे शिरकत
8:16 PM, Jun 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हंसराज विश्वकर्मा 04 जून 2026 को एक दिवसीय दौरे पर सोनभद्र पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वह विभिन्न बैठकों में भाग लेकर विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री प्रातः 09:00 बजे वाराणसी स्थित सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 10:30 बजे सर्किट हाउस, रॉबर्ट्सगंज पहुंचेंगे। यहां वह जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों से अवगत होंगे।इसके उपरांत प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, रॉबर्ट्सगंज में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के संबंध में प्रशासनिक समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की तैयारी एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में अभियान की रूपरेखा, कार्यक्रमों की तैयारियों तथा जनसहभागिता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।दोपहर 01:10 बजे प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। इसके बाद दोपहर 02:00 बजे मध्याह्न भोजन करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपराह्न 02:45 बजे वह वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सायं 04:30 बजे सर्किट हाउस, वाराणसी पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें






