होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Mirzapur Accident: तेज रफ़्तार का कहर, ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, मौत

मिर्जापुर के अहरौरा-चुनार मार्ग पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। रोशनहर गांव के पास एक तेज रफ्तार लोड ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, एक युवक और एक बच्चा शामिल हैं। मृतकों की पहचान सोनपुर अहिरुपुर निवासी देववती (28 वर्ष) पत्नी अशोक कुमार, अनुराग (19 वर्ष) पुत्र चंद्रावती बिंद और अनमोल (5 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ये तीनों घर से घाटमपुर जा रहे थे, जहां बच्चे का झाड़-फूंक कराना था। रोशनहर गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक लोड ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया। हालांकि, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। वे उच्च अधिकारियों को बुलाने और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस बल के साथ ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।

8:29 AM, Mar 31, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

Mirzapur Accident: तेज रफ़्तार का कहर, ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

मिर्जापुर के अहरौरा-चुनार मार्ग पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। रोशनहर गांव के पास एक तेज रफ्तार लोड ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, एक युवक और एक बच्चा शामिल हैं। मृतकों की पहचान सोनपुर अहिरुपुर निवासी देववती (28 वर्ष) पत्नी अशोक कुमार, अनुराग (19 वर्ष) पुत्र चंद्रावती बिंद और अनमोल (5 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ये तीनों घर से घाटमपुर जा रहे थे, जहां बच्चे का झाड़-फूंक कराना था। रोशनहर गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक लोड ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया। हालांकि, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। वे उच्च अधिकारियों को बुलाने और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस बल के साथ ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions