होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मिर्जापुर अधिवक्ता हत्याकांड: 16घंटे में आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी और पुलिस में मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

मिर्जापुर अधिवक्ता हत्याकांड: 16घंटे में आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी और पुलिस में मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

7:23 AM, Apr 12, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: सोन प्रभात लाइव

मिर्जापुर अधिवक्ता हत्याकांड: 16घंटे में आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी और पुलिस में मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल हत्याकांड के आरोपी

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वकील की पत्नी गांव में प्रधान, परिवार शहर में रहता है मूलरूप से विंध्याचल थाना के देवरी गांव के रहने वाले राजीव सिंह उर्फ रिंकू कटरा कोतवाली में रहते थे। 2011 में यहां जमीन खरीदकर मकान बनवाया था। बच्चों की पढ़ाई की वजह से यहीं रहते थे। यहीं से कोर्ट आते-जाते थे। गांव में पत्नी प्रतिभा सिंह (40) प्रधान हैं। इस वजह से गांव भी आना जाना लगा रहता था। उनके 2 बेटे ओम (18) और सार्थक (12) हैं।
एसपी अपर्णा रजत ने बताया- राजीव सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी बाइक सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। आसपास के लोग घायल वकील को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
यह मुठभेड़ शनिवार देर रात करीब 10 बजे पीएसी गेट के पास पुलिस और एसओजी टीम के साथ हुई। पुलिस की गोली लगने से राजेंद्र सोनकर घायल हो गया, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया
शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने उन्हें सीने से सटाकर तमंचे से गोली मारी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ फरार हो गया था
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने तत्काल कई पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत अंजाम दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुख्य आरोपी के साथी की भी तलाश की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions